मां गंगा किनारे पौधरोपण कर हरेला पर्व मनाया
देहरादून
हरिद्वार आओ पेड़ लगाए पर्यावरण को और हरा भरा बनाएं सौ हाथ सौ पेड़ लगाओ अभियान के तहत पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा की अगुवाई में हरेला पर्व पर अलकनंदा घाट से मां गंगा किनारे छायादार पौधे लगाकर हरेला पर्व मनाया। संजय चोपड़ा ने कहा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इस मौके पर मोहनलाल, मनीष शर्मा, सुदामा लाल, सनी वर्मा, कमल सिंह, गौरव चौहान, जय सिंह बिष्ट, नरेंद्र कुमार, सोनू कुमार, मनोज, श्यामजीत, चंदन रावत, ओमप्रकाश भाटिया, वीरेंद्र कुमार, नंदकिशोर, चंदन दास, आशा देवी, सुमन गुप्ता, मंजू पाल, सुनीता चौहान, पुष्पा, सुमित्रा, मुन्नी देवी आदि शामिल रहे।
