प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार:चैंपियन
भाजपा की विजय संकल्प यात्रा खानपुर विधानसभा क्षेत्र के गई ग्रामो में निकाली गई।यात्रा में हज़ारों संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता शामिल रही।यात्रा का कई स्थानों पर क्षेत्र की जनता ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओ से स्वागत किया।विजय संकल्प यात्रा गोवर्धनपुर से शुरू होकर रुहालकी गुर्जर,मथाना, ढाढेकी,कुआखेड़ा,लँढोरा,नंगला इमरती से होते हुए ढंढेरा पहुची।ढंढेरा में यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कुँवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश तरक्की कर रहा है। 2022 मे देश की जनता एक बार फिर भाजपा को प्रदेश में देखना चाहती है।कांग्रेस ने 70 साल तक देश पर राज करके देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है।भाजपा एक विचारधारा वाली पार्टी है।भाजपा में हर वर्ग का सम्मान किया जाता है।भाजपा के केंद्र और प्रदेश में आने के पश्चात देश मे रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य हुए है।देश ने दुनिया मे एक अलग पहचान बनाई है।आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण रूप से बनने जा रही है।और खानपुर क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराएं जाएंगे।चैंपियन ने कहा कि क्षेत्र की जनता को यदि कोई समस्या है तो सीधा उनसे आकर मिले। प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि आज आप लोगो का जनसमूह सिद्ध कर रहा है की अभी से जीत का बिगुल बज गया है।बाईक रैली मे शामिल युवा बीजेपी कार्यकर्ता जोशीले नारे लगाते हुए बाईको पर पार्टी का झण्डा लगा कर जोश के साथ संकल्प यात्र में चल रहे थे।इस मौके पर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री और प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत,पूर्व सांसद बलराज पाशी, कुँवर प्रणव सिंह चेम्पियन समेत हज़ारो भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी और क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
