Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

सांसद इमरान ने साबिर पाक में चादर पेश कर दुआ मांगी

रुड़की

सहारनपुर से नवनिर्वाचित सांसद इमरान मसूद ने बीते मंगलवार को दरगाह साबिर पाक में चादर और फूल पेश कर दुआ मांगी। सहारनपुर लोकसभा सीट से सांसद बनने के बाद इमरान मसूद मंगलवार की देर रात को कलियर पहुंचे। दरगाह साबिर पाक के सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी, कुद्दुसी शाह, यावर अली, एजाज साबरी सहित उनके समर्थकों ने सांसद इमरान मसूद का फूल मालाओं से स्वागत किया।