Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

दून में भी होगी लठमार, लड्डू मार होली

हरिद्वार

दून संयुक्त जायसयवाल संघ 17 मार्च की सायं को दून में लठमार होली का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन जीएमएस रोड सेवलाकलां स्थित विद्या इन गेस्ट हाउस में होगा। दून संयुक्त जायसवाल संघ की एक बैठक होली आयोजन को लेकर सेवलाकलां में हुई। जिसमें संरक्षक महेंद्र जायसवाल, कुलदीप जायसवाल की मौजूदगी में कार्यकारिणी ने तय किया कि होली मिलन कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा लठमार होली के साथ ही लड्डू मार होली, मयूर नृत्य और फूलों की होली मुख्य आकर्षण होगा। बैठक में मनमोहन जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, नीरज जायसवाल, कुलदीप जायसवाल, अजय जायसवाल, संजय जायसवाल, राजू जायसवाल, अमित गुप्ता उपस्थित रहे।