Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

अपहरण और दुष्कर्म का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रुड़की

अपहरण और दुष्कर्म के पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना भगवानपुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा कुछ दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया था कि उसकी 14 वर्षीय पोती का अपहरण कर उसके साथ मुबारिक उर्फ भूरा निवासी ग्राम जंदहेडी थाना कैराना जनपद शामली ने दुष्कर्म किया है।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा उक्त आरोपी पर ₹पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी।