हरकी पैड़ी गंगा घाटों पर गंदगी, देरी से उठा कूड़ा
हरिद्वार
महाशिवरात्रि पर्व के दौरान हरकी पैड़ी पर अलग-अलग राज्यों से आए कांवड़िए अपने पीछे काफी मात्रा में कूड़ा गंगा घाटों पर छोड़ गए।लेकिन नगर निगम ने भी घाटों पर जमा कूड़े को उठाने में देरी करने के कारण घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ी। नगर निगम ने गंगा घाटों में लगे कूड़े के ढेरों को 11 बजे बाद उठाना शुरू किया। सफाई निरीक्षक श्रीकांत ने बताया कि प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के प्रयोग के लिए वाहन मांगे थे। वाहन उस कार्य के लिए भेजे गए थे लेकिन बाद में कार्रवाई को नहीं हुई। इसके चलते गंगा घाट से कूड़ा उठने देरी हो गयी।
