उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

शिविर लगाकर ग्रामीणों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

चम्पावत

स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम सभा पचपकरिया में शिविर लगाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाएं गए।   डॉ़ दानिश की अगवाई में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगभग 90 ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाएं। डॉ़ दानिश ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। शिविर में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता मुरारी, प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, ग्राम प्रधान महेश मुरारी आदि ने सहयोग किया ।