कांडपाल चुने गए अध्यक्ष
रुड़की(आरएनएस)। सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रुड़की में हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ और उन्हें शपथ ग्रहण करवाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुट होकर कर्मचारी हितों के लिए कार्य करने की बात कही है। रुड़की सिंचाई अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुने गए। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर कांडपाल, प्रदेश महामंत्री विजयपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत, उपाध्यक्ष मनीष जोशी, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोविंद दयाल, कुमाऊं मंडल मंत्री, कमल कुमार सक्सेना, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष तेज सिंह चौहान, मंत्री मनोज नेगी, संगठन मंत्री आशीष शर्मा और संरक्षक नागेंद्र पंत को चुना गया। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सबसे पहले आपस में एकजुटता होनी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना एवं उनके हक की लड़ाई लड़ना हमारी जिम्मेदारी है।
