उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

रुड़की

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का खेत पर शव मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने मामले से जुड़ी चीजों को खंगालना शुरू कर दिया है। किसान के परिचितों और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों के बारे में पुलिस ने पता लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। बीती 29 नवंबर की सुबह कोतवाली क्षेत्र के गांव लिब्बहरेहडी निवासी पोपेंद्र कुमार ट्रैक्टर लेकर खेत में काम करने के लिए गए थे। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि पोपेंद्र का शव खेत में ट्रैक्टर के नीचे दबा पड़ा है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल के पास पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चिकित्सकों की ओर से बताया गया था कि शरीर पर अत्यधिक वजन पड़ने से किसान की मृत्यु हुई है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।