उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बैकुण्ठ मेले में झूला-चर्खी का लोगों ने उठाया लुफ्त

श्रीनगर गढ़वाल

बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले में सोमवार को बड़ी संख्या में भीड उमड़ी। मेले में हर एक स्टॉलों और झूले चर्खियों में काफी भीड़ देखने को मिली। सोमवार को अवकाश होने के चलते लोगों ने झूला, चर्खी का लुफ्त उठाया। इसके अलावा कपड़ों सहित अन्य खाने-पीने की दुकान में लोगों की भीड़ लगी रही। घर में दैनिक उपयोग में आने वाले सामानों की लोग खरीददारी करते दिखे।