दिवंगत विधायक अंसारी के परिवार से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
रुड़की
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिवंगत विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी के कार्यालय पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अंसारी का 30 अक्तूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। सोमवार को महेंद्र भट्ट ने उनके परिजनों से मुलाकात की गई तथा अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की गई। दिवंगत विधायक के बड़े पुत्र जुनैद अंसारी, उबैदुर रहमान अंसारी और आमिर अंसारी इस मौके पर मौजूद रहे।
