उत्तराखण्डमुख्य समाचार

जिले में 118 केंदों पर होगी बोर्ड परीक्षाएं

हरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आगामी हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा के लिए केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी को मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता ने परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में कुल 45232 बालक एवं बालिकायें पंजीकृत हुये हैं। जनपद में कुल 118 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये गये हैं। जिनमें से 101 मिश्रित तथा 17 एकल परीक्षा केन्द्र हैं। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या-16 तथा अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों की संख्या-05 है। इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी आशुतोष भण्डारी, प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता एवं अन्य सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।