Saturday, October 17, 2026
उत्तराखण्डमुख्य समाचार

शिक्षकों ने दी 17 को धरना प्रदर्शन की चेतावनी

रुड़की

राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। संघ ने बताया गया कि खंड शिक्षा अधिकारी जेपी काला की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सेवारत शिक्षकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसको लेकर उनके कार्यालय में जीपीएफ का एक प्रकरण पहुंचाया गया था लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर शिक्षकों में भारी रोष है।