इकबालपुर शुगर मिल को गन्ना नहीं देंगे किसान
रुड़की
कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने जिला सहायक गन्ना अधिकारी से मिलकर अपना गन्ना इकबालपुर शुगर मिल को देने से साफ मना कर दिया है। गन्ना उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी को सप्लाई करने की बात कही है। किसान भूलन सिंह, अमित कुमार, ओंकार सिंह, संजय मैनपाल, सतीश कुमार, पंजाब हुकम सिंह, रेखा, संजीव कुमार आदि दर्जनों किसानों ने कहा कि वे लगातार चार साल से उत्तम शुगर मिल को अपना गन्ना सप्लाई कर रहे हैं। उत्तम शुगर मिल में सप्लाई करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई है। किसानों ने बताया कि दर्जनों किसान इस संबंध में जिला सहायक गन्ना अधिकारी शैलेंद्र सिंह से मिले।
