उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ब्रेस्ट कैंसर की जागरूकता को निकाली रैली

हल्द्वानी

शहर में डॉक्टर ने रैली निकालकर लोगों को इस पूर्वी कैंसर को लेकर जागरूक किया। रविवार को दी हल्द्वानी ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज के बैनर तले निकाल रैली को सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान सीएमओ नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी वह वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आरके खुराना ने महिलाओं में हिस्ट्री कैंसर को लेकर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को 20 साल की उम्र के बाद लगातार ब्रेस्ट कैंसर को लेकर अपनी समय-समय पर जांच करती रहने चाहिए ताकि किसी भी बीमारी का समय से पता लगने पर इलाज शुरू हो सके। इस दौरान डॉ जय श्री तिवारी विभिन्न अस्पताल की डॉक्टर मौजूद रही।