उत्तराखण्डमुख्य समाचार

संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लापता

रुड़की

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की पाडली गुर्जर निवासी नाबालिग गुरुवार को रामपुर रोड के पीठ बाजार गयी थी और वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गयी। परिवार ने उसकी अपने स्तर से तलाश की लेकिन दिनभर की भाग दौड़ के बाद भी नाबालिग का कही कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिवार ने शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को नाबालिग के लापता होने की सूचना दी। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि नाबालिग की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।