उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सेठपुर में आज लगेगा विधिक साक्षरता शिविर

रुड़की

। निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की तरफ से लक्सर के सेठपुर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 9.30 बजे से 30 अक्तूबर को होगी। समिति के अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने बताया कि शिविर में न्यायिक अधिकारी और अन्य अधिवक्ता शामिल होंगे। वे लोगों को उनके सामान्य कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे।