उत्तराखण्डमुख्य समाचारराज्यों से

युवक से 21 ग्राम स्मैक बरामद

रुड़की(

पुलिस ने युवक से स्मैक, फोन और तराजू बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि उप निरीक्षक बारू सिंह चौहान और कांस्टेबल रणवीर चौहान ने माजिद अली निवासी मतलबपुरा कोतवाली लक्सर को पकड़ा। जिसके पास से 21.30 ग्राम स्मैक मिली। माजिद ने पूछताछ में बताया कि गांव के जुबैर से यह स्मैक खरीदकर लाया था। स्मैक की खेप बरेली से हो रही है। पुलिस ने फोन और डिजिटल तराजू भी बरामद किया।