रुड़की
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि उपनिरीक्षक कर्मवीर सिंह और हेड कांस्टेबल नूर हसन तथा हरी सिंह ने 21 सितंबर को कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के आरोपी अजय कुमार निवासी शिव विहार गणेशपुर को गिरफ्तार कर लिया।