मामूली बात पर हुए विवाद में युवक गंभीर रूप से घायल
रुड़की
मामूली बात को लेकर विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। देवबंद थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी निवासी सोनू उर्फ मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा प्रवेश कुमार 13 अक्टूबर को कुरड़ी गांव मे अपने दोस्त से मिलने गया था। तभी एक युवक वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने धारदार हथियार से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपी सोनू प्रजापति निवासी ग्राम कुरड़ी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
