क्षेत्रीय युवा शक्ति सेवा संगठन ने वन विभाग को दिया ज्ञापन
देहरादून
क्षेत्रीय युवा शक्ति सेवा संगठन संस्थापक एवं प्रदेश प्रमुख उत्तराखंड सागर कुमार जयसवाल के नेतृत्व में पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामवासी वन क्षेत्राधिकारी झाझरा को नंदा की चौकी में स्थित वन विभाग कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर ग्राम पालावली मार्ग में स्थित सेतु से लेकर ग्राम पालावली की सीमा तक जिसमंे स्थानीय कॉलेज के विद्यार्थियों के द्वारा और उपद्रवियों द्वारा मदिरा सेवन करना, जंगल मे प्रेमी युगलों के द्वारा अश्लीलता फैलाना, जंगल में मदिरा की बोतल को फोड़ना, मार्ग में कांच ही कांच का होना, कूड़ा कचरा फैलाना, जंगल में कूड़े, कचरे, मलबे और विभिन्न प्रकार की गंदगी से भरी बड़ी गाड़िया भरकर फेंकने के संबंध में आज क्षेत्रीय युवा शक्ति सेवा संगठन और क्षेत्रीय मातृशक्ति युवाओं बुजुर्गों की उपस्थिति में ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर ज्ञापन में पछवादून अध्यक्ष सौरभ तारखान के द्वारा कहा गया कि वन विभाग की ओर से उन सभी मार्गो को जेसीबी लगाकर गड्ढा कराकर बंद किया जाए और प्रेमी युगल व मदिरा सेवन करने वाले गाड़ियों के साथ जंगल में न जा पाये। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शिशुपाल ने कहा कि वन विभाग के द्वारा चलान काटे जाएं और जल्द से जल्द मार्ग में दोनो और वन विभाग तार बाड की व्यवस्था करें अन्यथा आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री विशाल कुमार ने कहा कि जल्दी से जल्दी अगर वन विभाग हमारी मांगे पूरी नहीं करता तो क्षेत्रीय शक्ति सेवा संगठन और क्षेत्र की मातृ शक्तियां युवाओं और बुजुर्गों के द्वारा खुद को सड़क पर आकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगें। इस अवसर पर जिला मंत्री संदीप कुमार के द्वारा कहा गया की पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर ग्राम वासियों और क्षेत्रीय युवा शक्ति सेवा संगठन के द्वारा नशा मुक्त अभियान और संस्कृति बचाओ अभियान के अंतर्गत चालान काटे जा रहे हैं इस अभियान को व्यापक स्तर पर जारी रखा जायेगा।
