वृक्षमित्र त्रिलोक चंद्र सोनी ने रा.प्रा.वि. खड़कसारी में किया बोटलब्रास पौधों का रोपण
देहरादून
जौनपुर के नैनबाग ललूट पट्टी बिष्टोंसी जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव में बतौर पीठासीन अधिकारी पहुंचे पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय खड़कसारी परिसर में अपने टीम के साथ बोटलब्रास के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर वृक्षमित्र डॉ. सोनी ने कहा इस विद्यालय में जिला पंचायत सदस्य के उप चुनाव संपन्न कराने के लिए मुझे पीठासीन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है मैं जहां भी जाता हूं चाहे चुनाव हो या कोई अन्य कार्य वहां लगाने व उपहार में देने के लिए स्वयं अपने खर्चे से पौधों को ले जाता हूं। उन्होंने कहा कि यहां भी मेने वही किया जो में हर चुनाव में करते आ रहा हूं और मेरा चुनावी ड्यूटी का सफर 1999 से शुरु हुआ और द्वितीय, प्रथम अब पीठासीन अधिकारी के दायित्यों का निर्वहन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी ने जो बूथ मुझे दिया वहां पर पौधों का रोपण मेने किया यहां भी मैंने अपने मतदान पार्टी के साथ पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा स्कूल के प्रधानाध्यापिका स्वाति मेंदोलिया को एक पौधा उपहार में भेंट किया। स्वाति मेंदोलिया ने कहा अपने जीवन में उन्होंने पहली बार किसी पीठासीन अधिकारी को देखा होगा जो अपने साथ पौधे लाकर अपने मतदान बूथ पर लगाता है। इस अवसर पर मंेदोलिया ने कहा कि डॉ. सोनी ने हमारे विद्यालय परिसर में अपने मतदान पार्टी के साथ जिन पौधा का रोपण किया उनकी जीवित रखनी की पूर्ण जिम्मेदारी लेती है।
