उत्तराखण्डमुख्य समाचार

छात्रों को तंबाकू के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स जगजीतपुर में विश्व हृदय दिवस और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण दिवस आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. सुनील राणा ने छात्रों को तंबाकू से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मैट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने नशे से होने वाले नुकसान बताए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि वर्तमान का युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। युवावस्था में ही छात्र हृदय रोगों से पीडि़त हो रहे हैं। इस दौरान कंचन तनेजा, शैली आहूजा, विनोद कुमारी, डॉ. तृप्ति अग्रवाल, श्वेता कौशिक, नुपुर, मिनाक्षी सिंघल, अकांक्षा चौहान, हिमांशु सैनी आदि मौजूद थे। संचालन अहाना चौधरी ने किया।