उत्तराखण्डमुख्य समाचार

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक कर किया जागरूक

विकासनगर। पोषण अभियान के तहत सेलाकुई शहीद स्थल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ के माध्यम से आमजन को सही पोषण के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही सही पोषण की शपथ भी दिलाई गई। सेलाकुई शहीद स्थल पर नुक्कड़ नाटक के जरिए सेक्टर रामपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रामपुर, सेलाकुई, शंकरपुर पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं को नुक्कड़ नाटक के जरिए पोषण माह के बारे में जानकारी दी गई और सही पोषण की शपथ भी दिलाई गई। सुपरवाइजर सुषमा ने 6 वर्ष तक के बच्चों की माताओं को सही पोषण की जानकारी दी। कार्यक्रम में रंगोली के माध्यम से गोद भराई, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जानकारी भी दी गई। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी महिलाओं को साफ-सफाई की जानकारी भी दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए भी सभी को जागरूक किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को सही खान-पान बच्चों की देखरेख वह छह महीने तक मां का दूध पिलाने के लिए भी कहा गया। कार्यक्रम में महिलाओं को नंदा गौरा योजना की जानकारी देते हुए गोद भराई भी करायी गई। इस दौरान जाहिदा, अंजना, मनीषा उर्मिला, अंजलि, बबली, सविता शबनम आदि मौजूद रही।