उत्तराखण्डमुख्य समाचार

20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 14 से

श्रीनगर गढवाल

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित होने वाली 20वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी बालिका कबड्डी प्रतियोगिता इस वर्ष उत्तरकाशी में संपन्न होगी। तीन दिनों तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं की टीमें प्रतिभाग करेगी। जिला खेल समन्वयक माध्यमिक उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि 20वीं राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आगामी 14 से 16 नवंबर तक उत्तरकाशी में आयोजित की जाएगी। कहा कि तीन दिनों तक आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता रामलीला मैदान उत्तरकाशी और राजकीय कीर्ति इंटर कालेज के मैदान में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता में गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के विभिन्न विद्यालयों के छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। कहा कि आयोजक मंडल की ओर से प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन किया गया है।