उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग

रुड़की

क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर मसाही के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर गांव के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की। गुरुवार को ग्राम प्रधान घनश्याम कई ग्रामीणों के साथ एसडीएम वैभव गुप्ता से मिले।बताया कि गांव के मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे आने जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने अतिक्रमण हटाए जाने की मांग करते हुए उस मार्ग पर कार्य कराए जाने की बात भी कही।