उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ज्वालापुर विधायक ने किया ग्राम दादूपुर समेत अन्य सड़कों के कार्यों का शुभारंभ

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम दादूपुर से जुड़ने वाली आंतरिक गलियों की सड़क कार्यों का शुभारंभ किया। ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। करीब 90 लाख की लागत से सड़कों का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि सड़क पिछले 10 सालों से खस्ताहाल थी। इस दौरान वसीम मलिक, तनवीर कुरैशी, मुनव्वर हसन, लियाकत मलिक, साजिद अब्बासी, मलिक, नौशाद कुरैशी फिरोज कुरैशी, इलियास मलिक, प्रदीप शर्मा ,मुस्तकीम मलिक, डॉ. अनूप, रियान मलिक, मुशर्रफ अंसारी आदि मौजूद रहे।