उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बुखार से पूर्व प्रधान की मौत

रुड़की। जबरदस्तपुर जौरासी में संदिग्ध बुखार से पूर्व प्रधान अब्दुल रहीम की मौत हो गई। उनकी मौत से घर के लोग गहरे सदमे है। जबरदस्तपुर जौरासी के पूर्व प्रधान अब्दुल रहीम (62) को छह दिन पहले बुखार आना शुरू हुआ था। उन्हें रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया। सोमवार तड़के उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ग्रामीण साबिर, जाबिर, शकील आदि का कहना है कि वह गरीब लोगों के मददगार थे। उन्हें प्रधान के चुनाव में दो बार विजयी बनाया था। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कई लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।