आरआईटी व ईसी काउन्सिल के मध्य साईबर सिक्योरिटी समझौता
रुड़की। पुहाना के रुड़की इंस्टीटयूट ऑंफ टेक्नोलॉजी तथा ईसी काउंसिल के बीच साइबर सिक्योरिटी को लेकर समझौता किया गया। संस्थान के मैनेजमेन्ट ट्रस्टी यश अग्रवाल और नमन बंसल ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के शोध विकास के लिए इस तरह के समझौते जरूरी होते हैं। कहा कि इससे विश्व स्तर पर उपयोग हो रही तकनीकों का ज्ञान मिलता है। इस अवसर पर काइंसिल के सीनियर मैनेजर कुमार ईशान, आरआईटी के निदेषक डा. पराग जैन, भूपाल आर्य, डा. दीपक आर्य, गौरव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
