क्षैतिज आरक्षण पर सीएम और विधायक का आभार जताया
रुड़की। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खानपुर विधायक उमेश कुमार का आभार जताया। आदर्श शिवाजी नगर ढंडेरा, रुड़की में संपन्न हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के आंदोलनकारियों लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा था। इसे लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। खानपुर के विधायक उमेश कुमार ने भी राज्य आंदोलनकारियों की इस मांग को प्रमुखता से सरकार के समक्ष उठाया। उन्हीं के सफल प्रयासों से यह मुद्दा पिछले दिनों राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में लाया गया और इसे मंजूरी दी गई। इस प्रस्ताव के पास होने से राज्य आंदोलनकारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई हैं।
