केंद्र व प्रदेश के विकास कार्यों का लाभ मिल रहा पार्टी को: रेखा वर्मा
बागेश्वर। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार के विकास कार्यों का लाभ पार्टी को मिल रहा है। बागेश्वर उप चुनाव बहुत अच्छे मतों से जीत रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता वर्ष भर जनता के बीच रहते है। उनकी सेवा करते है। भाजपा चुनावो के समय ही जनता के बीच नही जाते है। हमेशा जनता के बीच ही रहते है। पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता के दौरान वर्मा ने कहा कि बागेश्वर विधान सभा में चंदन राम दास द्वारा जो विकास के कार्य किए हैं उसका सीधा लाभ पार्टी को मिल रहा है। समावेशी विकास की नीति के चलते अभी वर्गों का समर्थन पार्टी को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी हर चुनाव में पाला बदलते रहते है। उनके द्वारा जिस पार्टी से भी चुनाव लड़ा है। वह पार्टी लगातार उत्तराखंड में गर्त में गई है। इस चुनाव में कांग्रेस भी डूबती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में महिलाओं का रुझान भाजपा के पक्ष में दिख रहा है। 2022 के आम चुनावों में भी मातृ शक्ति का जिस तरह समर्थन मिला था। इस बार भी उपचुनावों में भी मातृ शक्ति का भारी जनसमर्थन मिल रहा है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, पूर्व विधायक मीना गंगोला, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण आदि मौजूद रहे।
