विधायक ने पांच सड़कों का किया उद्घाटन
हरिद्वार। बहादरपुर जट में विधायक निधि और ब्लाक की ओर से बनाई गई इंटरलॉकिंग पांच सड़कों का विधायक अनुपमा रावत ने उद् घाटन किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की अन्य समस्याओं को सुना और उनका जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। सड़क बनने के बाद ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताते हुए उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। अनुपमा रावत ने बताया गांव में अधिकांश सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। सड़कों का प्रस्ताव भेज दिया है उन्हें जल्द बनवाया जाएगा। इस दौरान अजय चौधरी, शौकीन कालूरा, शमशेर बढ़ाना, साबिर प्रधान, दिनेश चंद, जय राम शर्मा, पूर्व सीओ महिपाल सिंह, सुमन रस्तोगी, सरोचना कालूरा, अनिल चौहान, किरपाल सिंह, गंगा शर्मा, तबरेज आलम, फुरकान अंसारी आदि शामिल रहे।
