उत्तराखण्डमुख्य समाचार

कर्मचारियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन

हरिद्वार। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों ने नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को सौंपा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। मंगलवार को वेद मंदिर आश्रम में संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने बताया कि राज्य गठन से पहले कर्मचारियों के स्वीकृत पदों को बहाल किया जाए। मोहल्ला स्वच्छता समिति, आउटसोर्स के कर्मचारियों का नियमितीकरण करने, समूह घ के पदों को मृत कैडर से बाहर किए जाने, नौकरी में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने, कर्मचारियों के सामूहिक बीमा को दोबारा शुरू करने, पर्यावरण पर्यवेक्षक के पदों को 50 फीसदी पहले की तरह विभागीय पदोन्नति से भरने, निकायों की भूमि पर वर्षों से रह रहे कर्मचारियों को मालिकाना अधिकार दिए जाने आदि की मांग की। इस मौके पर मोर्चा के वरिष्ठ नेता चौधरी सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, आत्माराम बेनीवाल, राजेंद्र चुटेला, नरेश चनियाना, सलेख चंद, आनंद, संजय पेवल, बलराम चुटेला, प्रमोद बिरला, दीपक तेश्वर, कुलदीप, सोनी, लवकेश चंचल, मनोज,धर्मेंद्र, विकास आदि शामिल रहे।