अधिकारियों ने ली बिना भेदभाव के काम करने की शपथ
हरिद्वार। अधिकारियों ने सद्भावना दिवस मनाते हुए बिना भेदभाव काम करने की शपथ ली। इस बार दो दिन पहले सद्भावना दिवस मनाया गया। बीस अगस्त रविवार होने के कारण शुक्रवार को सभी कार्यालयों में शपथ ली गई। कलक्ट्रेट में एडीएम पीएल शाह ने सभी कार्मिकों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म, भाषा का भेदभाव किए बिना एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रेमलाल ने सद्भावना दिवस की प्रतिज्ञा दिलाई। इस मौके पर एडीमए (वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, एसडीएम लक्ष्मी राज चौहान, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत आदि शामिल रहे।
