गुरुनानक महिला स्कूल निकट बन्नू स्कूल रेसकोर्स के विशाल मैदान में होगा आयोजन
देहरादून
भारतीय गौ क्रान्ति मंच उत्तराखंड के तत्वावधान में 19 से 25 अगस्त तक देहरादून के गुरुनानक महिला स्कूल निकट बन्नू स्कूल रेसकोर्स के विशाल मैदान में होने वाले ऐतिहासिक गौ महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई है वहीं विधिवत भूमि पूजन कराया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता डाक्टर राम भूषण बिजल्वाण ने बताया कि उसके बाद समस्त देवशक्तियों का आह्नान कर हनुमान जी की महाध्वजा का पूजन कर हनुमान चालीसा पाठ के साथ कार्यक्रम स्थल पर हनुमान की ध्वजा का आरोहण किया गया इसी के साथ कार्यक्रम हेतु लगने वाले विशाल पांडाल का लगना शुरू हो गया है। उन्होंने सभी गौभक्तों पदाधिकारियों से प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर इसके साथ ही शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी समाज सेवी बलवीर सिंह पंवार ने मीडिया के माध्यम से सभी शहर वासियों के आह्वान करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक गौ महोत्सव भारतीय संस्कृति की मूल गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके प्रेरणास्रोत गौ गंगा कृपाकांक्षी गौ संत गोपाल मणि महाराज है जिनके सानिध्य में यह भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान इसके साथ ही पंवार ने समस्त हिन्दू समाज का आह्नान किया कि सभी सनातन प्रेमी इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग करें और 19 अगस्त को होटल मीनाक्षी गार्डन निकट रिस्पना पुल से भव्य शोभा यात्रा शुरू होगी जिसमें 11 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही कार्यक्रम में आ रही उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध देव डोलियां जैसे उत्तरकाशी कुपडा के शेषनाग देवता, जौनसार से महासू महाराज, कर्ण देवता रघुनाथ देवता, माँ सुरकंडा डोली, ऋषिकेश घण्टकर्ण देवता, दक्षिण काली डोली सहित लगभग 51 देव डोलियां तथा उत्तराखंड संस्कृति के प्रतीक ढोल दमाऊ कार्यक्रम के लिए 19 अगस्त को भव्य शोभायात्रा में शामिल होंगें और सात दिनों तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। इस अवसर पर भूमि पूजन कार्यक्रम के संयोजक अजयपाल सिंह रावत, कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह मटूड़ा, महासचिव यशवंत सिंह, उपाध्यक्ष सतपाल वालिया, आचार्य राकेश सेमवाल, जापान में भारतीय मूल उद्योगपति शक्तिधर डिमरी, जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह रावत, भुवनेश्वरी नेगी, घनश्याम नेगी उपस्थित रहे।
