उत्तराखण्डमुख्य समाचार

ट्रक से कुचलकर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

काशीपुर। ट्रक से कुचलकर ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम बादीगढ़ रेहड़ निवासी महावीर सिंह पुत्र खीम सिंह अपनी पुत्री के ससुराल गूलरगोजी आए थे। देर रात को वह गूलरगोजी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और ग्रामी उन्हें सरकारी अस्पताल लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।