मणिपुर घटना पर सीटू ने रोष जाहिर किया
नई टिहरी। मणिपुर में महिलाओं की साथ मानवता को शर्मसार करने की वाली घटना के खिलाफ सीटू, किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन के देशव्यापी आह्वान पर बौराड़ी में सीटू-किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की असंवेदनशीलता के खिलाफ रोष जाहिर किया। प्रदर्शन कर रोष जाहिर करते हुए सीटू ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने व राहत और पीड़ीतों के तुरंत पुनर्वास की मांग की। इसके लिए मणिपुर की जनता के साथ एकजुटता होने की बात कही। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मणिपुर में पिछले लम्बे समय से हालात बद से बदतर बने हुए हैं। लेकिन राज्य की भाजपा सरकार ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए। खास करके प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर के हालात पर लगातार मौन साधे रहे। कार्यक्रम में उतराखंड किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान सिंह राणा, सीटू के जिला सचिव चिंतामणी थपलियाल,किसान सभा के संयुक्त सचिव सफर सिंह नेगी,सीटू के कोषाध्यक्ष श्रीपाल चौहान,कार्यकारिणी सदस्य मंजु नौटियाल,मोहन लाल उपस्थित रहे।
