उत्तराखण्डमुख्य समाचार

तमंचे के साथ धरा युवक

हरिद्वार। चौकी शांतरशाह पुलिस ने देर रात एक युवक को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। रविवार रात शांतरशाह-म्हाड़ी रोड पर एक संदिग्ध युवक घूम रहा था। पुलिस ने जब उसको रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी तमंचा बरामद हुआ। शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज में बताया कि हिमांक पुत्र बिसपाल निवासी केबलपुरी मुजफ्फरनगर को देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया।