सीएम से की जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रेसवार्ता कर नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। ताकि भविष्य में बारिश के कारण लोगों को नुकसान न झेलना पड़े। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सुनील सेठी ने कहा कि जलभराव के समाधान के नाम पर हर बार सिर्फ रुपयों की बर्बादी की जाती है। जलभराव के समस्या के समाधान के लिए कालोनियों में नाले नालियों के निर्माण, चौराहों विशेषकर रानीपुर पर ड्रेनेज सिस्टम का पूरा मैप तैयार कर भेल के पानी की समस्या का स्थायी निवारण, बाजारों पर नालों की अंदर तली तक सफाई होनी चाहिए। साथ ही हरिद्वार में छोटी नदियों की कई वर्षों से सफाई नहीं हुई है। छोटी नदियों की सफाई कराई जाए। प्रेस वार्ता के दौरान मुकेश अग्रवाल, रणवीर शर्मा, राज वर्मा, सोनू चौधरी, भूदेव शर्मा, एसएन तिवारी, सोनू चौधरी, पंकज माटा आदि उपस्थित रहे।
