उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मगरमच्छ देखे जाने से लोगों में दहशत

रुड़की। पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड तीन में बस्ती के पास स्थित तालाब में लोगों को मगरमच्छ दिखाई देने के बाद पास बस्ती में रह रहे लोगों में दहशत बनी हुई है। वार्ड सभासद नाजिम त्यागी व स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर मगरमच्छ को पकड़ने की मांग की है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और लोगों से मगरमच्छ के होने की जानकारी ली। वन दरोगा नरेंद्र कुमार ने बताया है कि मगरमच्छ को पकड़ने के लिये पिंजरा व जाल लगाकर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।