दूरबीन विधि से यूरोलॉजी के ऑपरेश शुरू
देहरादून। दून अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग में दूरबीन विधि से ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डा. मनोज बिस्वास की टीम ने ये ऑपरेशन शुरू किए हैं। इन ऑपरेशन के यहां होने से मूत्र रोगों से संबंधित ऑपरेशन आयुष्मान में मुफ्त एवं बिना आयुष्मान सस्ती दरों पर हो जाएंगे। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने सभी को शुभकामनाएं दी है।
