उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सांख्यिकी दिवस पर हुई गोष्ठी

चम्पावत। डिग्री कॉलेज में सांख्यिकी दिवस पर ऑनलाइन वेबिनार के तहत गोष्ठी हुई। जेएनयू के सेंटर फॉर इकानॉमिक स्टडीज एण्ड प्लानिंग के सीनियर रिसर्च फेलो मृत्युन्जय राव मुख्य वक्ता रहे। जिन्होंने अपने संबोधन में सांख्यिकी के बारे में सर्वेक्षण, सैम्पल, गुणात्मक समंक, वैज्ञानिक डाटा, महालनोविस मॉडल, गॉधीयन विचार को समन्वित कर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में मनीश कुमार, पूजा बोहरा, राहुल सिंह भण्डारी, तनुजा थापा, वर्षा, अन्जली, प्रियंका, राजकुमार, पूजा वोहरा, सौरव कापड़ी, ज्योति चन्द, मनोज जोशी, रिया ने हिस्सा लिया।