उत्तराखण्डमुख्य समाचार

बेसहारा गोवंश को गोसदन भेजा

बागेश्वर। नगर में आतंक का पर्याय बने बेसहारा गोवंश को गोसदन भेजा गया। नगर के बस स्टेशन, पुल और सार्वजनिक स्थानों पर गोवंश का डेरा था। वह राहगीरों को चोटिल भी कर रहे थे। इससे सब्जी व्यापारी सबसे अधिक परेशान थे। पालिका ने गुरुवार को अभियान चलाया। पहले चरण में एक दर्जन गोवंश को नंदन गोपाल कृष्ण गोशाला भेजा गया है। अधिशासी अधिकारी हयात सिंह परिहार ने कहा कि गोवंश को लोग मार रहे थे। उसे चारा आदि नहीं मिल रहा था। वाहनों की चपेट में आने से वह चोटिल हो रहे थे। नालियों में फंसने से उनकी जान को खतरा था। गुरुवार से अभियान प्रारंभ किया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान रजत कुमार, दीपक कार्की, राजवीर, चंदन सिंह परिहार आदि रहे।