किशोरी बरामद, आरोपी को जेल भेजा
रुड़की। एक गांव से एक सप्ताह पहले गायब किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र के गांव से एक नाबालिग को दूसरे समुदाय का युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया था। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर लड़की को बरामद करने की मांग की थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी का कहना है कि किशोरी को रुड़की से बरामद कर लिया गया है। आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
