विहिप मातृशक्ति सम्मेलन में बालिकाओं की शिक्षा पर जोर
रुड़की। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति सम्मेलन में एकजुटता पर जोर दिया गया। संस्कारित होने और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर दिया गया। मन विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति सम्मेलन में संगठन की मातृशक्ति राष्ट्रीय परिचारिका साध्वी डॉ. निर्मला गिरी ने कहा कि आज समय की मांग यह है कि हिंदू समाज संस्कारित रहे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर अधिक ध्यान देना होगा। बालिका शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा। इसके अलावा महिलाओं से कहा कि वह साप्ताहिक सत्संग का आयोजन करें। सत्संग में बैठकर भगवान की आराधना के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाएं। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की जिला संयोजिका मीनू सिंह ने समाज में एकता, एकजुटता, समाज में फैली बुराइयों को दूर कर शिक्षा की अलख जगाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
