उत्तराखण्डमुख्य समाचार

सीएम से केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री वीके सिंह ने की भेंट

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में सड़क परिवहन, राजमार्ग और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री, लेफ्टिनेंट जनरल वीके सिंह (से.नि.) ने भेंट की। इस अवसर पर दोनों के मध्य राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।