उत्तराखण्डमुख्य समाचार

मेयर गौरव गोयल ने किया स्वच्छता अभियान के वाहनों को रवाना

रुड़की। मेयर गौरव गोयल ने स्वच्छता सप्ताह के तहत विशेष स्वच्छता अभियान के वाहनों को झंडी दिखाकर नगर निगम से रवाना किया। वाहन एक सप्ताह तक प्रत्येक वार्ड में घूमकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। हाईकोर्ट और सरकार के आदेश पर बारह से 18 जून तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। मेयर गोयल ने सोमवार को वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में इस बार उत्तराखंड में नंबर वन पर लाने के लिए काम किया गया है। नगरवासियों को भी इसमें अपनी सहभागिता निभानी होगी, तभी जाकर शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।