उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पथरी में कट्ठा पीर का सालाना उर्स शुरू

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र में दरगाह शाह मोहम्मद उर्फ कट्ठा पीर का सालाना उर्स शनिवार से शुरू हो गया है। मेला शुरू होने से पहले उपजिलाधिकारी लक्सर और सीओ ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खामियों को दूर कराया। शुक्रवार देररात दरगाह शरीफ में कुरान की तिलावत के साथ मेले की शुरुआत हुई। उसके बाद दरगाह पर चादर चढ़ाने की रस्म पूरी की गई। मेले क्षेत्र की निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले को आठ सेक्टरों में बांटा गया है। एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल ने बताया पांच दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई है। पुलिस फोर्स लगाया गया है।