उत्तराखण्डमुख्य समाचार

पति पर तीन तलाक देने और अप्राकृतिक संबंध बनाने में केस कराया

देहरादून। महिला ने पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में केस दर्ज कराया है। महिला की तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि बालावाला चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर दी। कहा कि उसका पति आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर उसके साथ मारपीट और गाली गलौच करता है। 23 मई को वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर आई। आरोप है कि इस दौरान यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया। तबीयत खराब होने पर महिला ने मना किया। आरोप है कि इस दौरान जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए गए। महिला ने विरोध किया। आरोप है कि तब तीन तलाक देकर घर से निकालने को कहा। धमकी दी कि वह दूसरी शादी करेगा। महिला ने इस दौरान मारपीट करने का भी आरोप लगाया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपों की जांच कर रही है।