विवाह योग्य 60 युवक-युवतियों का परिचय करवाया
देहरादून। अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति की ओर से विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय करवाया गया। परिचय सम्मेलन के दौरान देवभूमि ब्राह्मण संजीवनी पत्रिका के छठवें अंक का विमोचन भी किया गया। हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक में आयोजित सम्मेलन में पदमविभूषण जगद्गुरु स्वामी राम भद्राचार्य ने समिति के कार्यों की सराहना की। सम्मेलन के बाद शिवाजी धर्मशाला से कलश यात्रा निकाली गई। 101 धर्म ध्वज और जय श्रीराम के जयकारों के साथ निकली यात्रा हिन्दू नेशनल इंटर कॉलेज लक्ष्मण चौक पहुंची। यहां कलश स्थापना के बाद पहले दिन की रामकथा शुरू हुई। कथा व्यास राम भद्राचार्य ने कहा कि कथा सुखी जीवन जीने की सीख देती है। हर व्यक्ति को राम कथा का श्रवण करना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, सचिव रुचि शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष विजय जोशी, जिलाध्यक्ष अनुराग गौड़, प्रवीन नवानी, रुकमणि शर्मा, विद्या भारद्वाज, वासु, अभय उनियाल, बालेश, सुभाष चंद्र सरस्वती, शुभम भारद्वाज, राजेश पंत, राजू, रामगोपाल शर्मा, मनीष शर्मा, सुमित रंजन, आभा बड़थ्वाल आदि मौजूद रहे।
